13 अप्रैल 2010

ज्ञान क़ी बातें - आपसी विशवास जरुरी है पति-पत्नी में

  • आपस में तालमेल भी रखना सीखें।
  • आज का गुस्सा कल पर टालें।
  • जब भी तनाव हो ठंडा पानी पीयें।
  • कल जरूर फैसला करो अपनी गलती भी पहचानो।
  • दान भी जरूर दें, जिसको जरुरत हो सुपात्र को ही।
  • सरल जीवन बिताना चाहिए।
  • बिमारी में धैर्य रखें, छिपायें नहीं, उससे बिमारी बढ़ जाती है।
  • माँ अपने बेटे का हक़ नहीं छोडती उसने जन्म दिया होता है।
  • ज्यादा चीजें न रखो।
  • अच्छी सादी क्वालिटी वाली चीजें खरीदें।
  • बच्चों के आगे जूठ न बोलेन।
  • व्यवसन बिलकूल न करें।
  • चार देख कर पैर पसारें।
  • सही डिमांड ही पूरी करनी चाहिए, चाहिए बच्चों की हो, चाहे पत्नी-पति क़ी।
  • सफाई का ध्यान रखें, सफाई की ईश्वर से मित्रता है।
  • सच्चाई का सहारा लें, जूद्थ बोलना पड़े तो चुप रहे।
  • जवानी में ही पैसा बुढापे के लिये भी बचा कर रखें।
  • लोगों के बहकावे में न आवें।
  • मायके से प्यार करें मोह नहीं।
  • मकान पर ज्यादा पैसा खर्च न करें।
  • दिखावें में न फसें।
  • संसार में गरीब बन कर रहो, ज्यादा पैसा हो तो दान कारो।
  • सेहत अच्छी रखो, सादा खाओ, चबाकर खाओ।
  • मोटापे से बचें।
  • घर की बात अच्छी-बुरी घर तक सीमित रखें।
  • दुनिया तमाशा देखती है, दुनिया को निंदा में स्वाद आता है।
  • बच्चों को खरी-खोटी सब की जानकारी दो।
  • कुदरत से सलाह लो, इंसान को छोड़कर कल के लिये किसी के पास कुछ नहीं।
  • एक दुसरे की बात काटनी नहीं चाहिए।
  • संसारे रिश्तों के अलावा भी रिश्ते हैं- हवा, पानी, समाज, सूर्य, चन्द्रमा।
  • मौसम के मुताबिक़ फल सब्जी ही खाएं। महंगा जीवन न बनाएं।
  • काम करते रहना चाहिए ताकि शरीर ठीक रहे।
  • दवाई से ज्यादा जरुरी है परहेज करें।
  • औरत घर की लक्ष्मी होती है।
  • जल्दी न करें काम को नोट करें, घर का बजट बनाएं।
  • शंका का समाधान करें।
  • कम बोलें-सोचकर बोलें।
  • गलत कमाई से परहेज करें।
  • पड़ोस से बना कर रखो।
  • शिष्टाचार बनाए रखें।
  • आलसी मत बनो आलस इंसान का सबसे बड़ा शत्रु है।