योग-साधना लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
योग-साधना लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

28 जनवरी 2010

व्यायाम में बदलाव करें

अक्सर ही लोग सर्दियों में व्यायाम करना छोड़ देते हैं। ऐसा करने से उनके स्वास्थ्य पर प्रभाव दिखना शुरू हो जाता है। हाल ही में सेंट लुईस यूनिवर्सिटी के एक्सराइज एक्सपर्ट ने दिनचर्या को व्यवस्थित करने के लिए कुछ टिप्स दिए हैं। मौसम में आया बदलाव आपकी सोच पर प्रभाव डालता है। तापमान के घटने के साथ ही एथलीटों को अपने रूटीन में एडजस्ट करना चाहिए। इसके लिए आपको कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए। .

व्यायाम में बदलाव करें
पार्क में दौड़ने, गोल्फ खेलने व तैराकी की बजाए कुछ क्रिएटिव करना चाहिए। इस दौरान आइस स्केटिंग, क्रास कंट्री स्कीइंग या योगा करना ज्यादा मुफीद होगा।


आप क्या पहन रहे हैं
आप जो कपड़े पहन रहे हैं वह स्किन को हवा लेने लायक हो व व्यायाम के उपयुक्त हो। कॉटन कपड़ों को पहनने से बचना चाहिए। इसके बजाए गर्म कपड़ों को तरजीह देनी चाहिए।
.
चोटों से बचें
अगर सर्दियों के मौसम में आप बास्केटबॉल या रॅकैटबॉल जैसे खेल में भागीदारी कर रहे हैं तो इस दौरान आपके गिरने या रपटने का खतरा बरकरार रहता है। इस दौरान आपको चोटों से बचना चाहिए।
.
आप क्या खा व पी रहे हैं
सर्दियों के दौरान भरपूर खाना, एनर्जी ड्रिंक व मीठे पकवान को बढ़ावा दे रहे हैं तब आपको अपने फिटनेस पर ध्यान देना चाहिए। आपको साथ ही द्रव पदार्थ ज्यादा लेना चाहिए। लेकिन उसमें कैफीन व अल्कोहल वाली ड्रिंक
लेने से बचना चाहिए।

.
.
.
इन्हें भी देखें :-
.
.


25 दिसंबर 2009

योग बढ़ाए याददाश्त


उष्ट्रासन

उष्ट्रासन करने पर रीढ़ में से गुजरने वाली स्त्रायु कोशिकाओं में एक तनाव पैदा होता है जिसके कारण उनमें खून का संचार बढ़ जाता है । इससे याददाश्त में बढ़ोतरी होती है। रोजाना तीन मिनट तक लगातार अभ्यास से बहुत फायदा होता है।चक्रासनचक्रासन करने से मस्तिष्क की कोशिकाओं में खून का प्रवाह बढ़ जाता है। खून मस्तिष्क की उन कोशिकाओं में पहुंचना शुरू हो जाता है, जहां पहले खून पूरी मात्रा में नहीं पहुंचता था। जैसे ही खून का प्रवाह निस्तेज कोशिकाओं में होने लगता है मस्तिष्क की पियूष ग्रंथि द्वारा स्रावित हार्मोन घूसर द्रव्य व प्रमस्तिष्क के कार्य का सफलतापूर्वक संपादन करता है। इसका नियमित अभ्यास आंख, मस्तिष्क आदि में फायदेमंद होता है।त्राटकस्मरण शक्ति का सीधा संबंध मन की एकाग्रता से होता है। मन जितना एकाग्र होता है, बुद्धि उतनी ही पैनी व स्मरण शक्ति उतनी ही मजबूत होती है। तीस मिनट त्राटक का नियमित अभ्यास एकाग्रता में बढ़ोतरी करता है। बगैर पलक झपकाए एकटक किसी भी बिंदु पर अपनी आंखें गड़ाए रखना त्राटक कहलाता है। त्राटक से मस्तिष्क के सुप्त केंद्र जाग्रत होने लगते हैं,जिससे याददाश्त में बढ़ोतरी होती है।

योग आसन करने क़ी विधि यहाँ देखें :-

सुप्त-वज्रासन
सूर्य नमस्कार
ताड़ासन
उष्ट्रासन
वज्रासन
वक्रासन
विपरीत नौकासन
विपरीतकर्णी आसन