09 दिसंबर 2010

क्रोध में मनुष्य स्वयं को भूल जाता है

रघुनाथ मंदिर में प्रवचन सुनाते हुए पंडित गोविन्दरामने कहा कि क्रोध में मनुष्य सही निर्णय नहीं कर पाता क्योंकि क्रोध की अग्नि में वह सब अच्छाई बुराई को भूलकर केवल अपने स्वार्थ को देखता है।

पंडित जी ने कहा कि जब भक्त प्रह्लाद ने दैत्य बालकों को संकीर्तन में लगा दिया तो गुरु पुत्र भयभीत होकर हिरण्य कश्यप के पास पहुंचे और उसे कहा कि महाराज प्रह्लाद ने तो सारे बच्चों को ही बिगाड दिया है। यह बात हिरण्य कश्यप से सहन हुई और क्रोधित होकर उसने निश्चय किया कि मैं अपने हाथों से प्रह्लाद का वध करूंगा। वह काला नाग की तरह फुंकारता हुआ उसके विद्यालय पहुंचा।

प्रह्लाद ने अपने पिता को साष्टांग प्रणाम किया और कहा कि पिता जी आप स्वाभाविक नहीं लग रहे हो। आपकी परेशानी का क्या कारण है? क्या मैं आपकी कुछ सहायता करूं? उसने त्रिलोकी कांपती हैं, वृक्षों में फल आ जाते हैं, सागर रत्‍‌नों के साथ खडा हो जाता है, उसका तुम किसकी शक्ति और साहस से विरोधी कर रहे हो। प्रह्लाद ने कहा कि पिता जी शक्ति तो एक ही है। आपके जिस शक्ति से त्रिलोकी कांपती है उस नारायण की शक्ति से।

वहीं, शक्ति सभी का संचालन करती है। आप भी दैवी भाव ग्रहण कर मेरे साथ संकीर्तन कीजिए, आपको शांति मिलेगी। हरण्यकश्पने कहा कि मुझे पता लग गया है कि तेरी मौत नजदीक आ गई है, इसलिए तेरी बुद्धि काम नहीं कर रहीं। प्रह्लाद ने कहा कि नारायण की इच्छा के बिना कोई किसी को नहीं मार सकता। उसने कहा कि जो नारायण मेरे भय से सामने नहीं आती पहले मैं उससे ही निपटूं। बता तेरा नारायण कहां है? मेरे अंदर, तेरे अंदर, मेरे तलवार में, इस खंभे में भी। प्रह्लाद ने बडी विनम्रता से कहा कि सकारात्मक जवाब दिया और कहा कि नारायण तो सभी जगह विद्यमान हैं। हिरण्य कश्यप ने खंभे में पूरी शक्ति से मुक्का मारा। जोर की आवाज हुई,उसने सोचा इसकी बात सच है। तभी भगवान नरसिंह का रूप धारण कर प्रकट होते हैं। प्रह्लाद शांत खडे हैं। उन्हें देखते ही भगवान आवेश में आ जाते है और जोर से हंसते हैं। उनके दांतों से तीव्र प्रकाश निकलता है जिससे हिरण्य कश्यप की आंखें बंद हो जाती है और भगवान उसे पकड लेते हैं।

मुक्तिदायिनी है बाबा विश्वनाथ की काशी

काशी संसार की सबसे पुरानी नगरी है। विश्व के सर्वाधिक प्राचीन ग्रंथ ऋग्वेद में काशी का उल्लेख मिलता है-काशिरित्ते॥ आप इवकाशिनासंगृभीता:।पुराणों के अनुसार यह आद्य वैष्णव स्थान है। पहले यह भगवान विष्णु (माधव) की पुरी थी। जहां श्रीहरिके आनंदाश्रु गिरे थे, वहां बिंदुसरोवरबन गया और प्रभु यहां बिंधुमाधवके नाम से प्रतिष्ठित हुए। ऐसी एक कथा है कि जब भगवान शंकर ने कु्रद्ध होकर ब्रह्माजीका पांचवां सिर काट दिया, तो वह उनके करतल से चिपक गया। बारह वर्षो तक अनेक तीर्थो में भ्रमण करने पर भी वह सिर उनसे अलग नहीं हुआ। किंतु जैसे ही उन्होंने काशी की सीमा में प्रवेश किया, ब्रह्महत्या ने उनका पीछा छोड दिया और वह कपाल भी अलग हो गया। जहां यह घटना घटी, वह स्थान कपालमोचन-तीर्थकहलाया। महादेव को काशी इतनी अच्छी लगी कि उन्होंने इस पावन पुरी को विष्णुजीसे अपने नित्य आवास के लिए मांग लिया। तब से काशी उनका निवास-स्थान बन गई।

एक अन्य कथा के अनुसार महाराज सुदेव के पुत्र राजा दिवोदासने गंगातटपर वाराणसी नगर बसाया था। एक बार भगवान शंकर ने देखा कि पार्वती जी को अपने मायके (हिमालय-क्षेत्र) में रहने में संकोच होता है, तो उन्होंने किसी दूसरे सिद्धक्षेत्रमें रहने का विचार बनाया। उन्हें काशी अतिप्रियलगी। वे यहां आ गए। भगवान शिव के सान्निध्य में रहने की इच्छा से देवता भी काशी में आकर रहने लगे। राजा दिवोदासअपनी राजधानी काशी का आधिपत्य खो जाने से बडे दु:खी हुए। उन्होंने कठोर तपस्या करके ब्रह्माजीसे वरदान मांगा- देवता देवलोक में रहें, भूलोक (पृथ्वी) मनुष्यों के लिए रहे। सृष्टिकर्ता ने एवमस्तु कह दिया। इसके फलस्वरूप भगवान शंकर और देवगणोंको काशी छोडने के लिए विवश होना पडा। शिवजी मन्दराचलपर्वत पर चले तो गए परंतु काशी से उनका मोह भंग नहीं हुआ। महादेव को उनकी प्रिय काशी में पुन:बसाने के उद्देश्य से चौसठ योगनियों,सूर्यदेव, ब्रह्माजीऔर नारायण ने बडा प्रयास किया। गणेशजीके सहयोग से अन्ततोगत्वा यह अभियान सफल हुआ। ज्ञानोपदेश पाकर राजा दिवोदासविरक्त हो गए। उन्होंने स्वयं एक शिवलिङ्गकी स्थापना करके उसकी अर्चना की और बाद में वे दिव्य विमान पर बैठकर शिवलोक चले गए। महादेव काशी वापस आ गए।

काशी का इतना माहात्म्य है कि सबसे बडे पुराण स्कन्दमहापुराण में काशीखण्ड के नाम से एक विस्तृत पृथक विभाग ही है। इस पुरी के बारह प्रसिद्ध नाम- काशी, वाराणसी, अविमुक्त क्षेत्र, आनन्दकानन,महाश्मशान,रुद्रावास,काशिका,तप:स्थली,मुक्तिभूमि,शिवपुरी, त्रिपुरारिराजनगरीऔर विश्वनाथनगरीहैं।

स्कन्दपुराणकाशी की महिमा का गुण-गान करते हुए कहता है-
भूमिष्ठापिन यात्र भूस्त्रिदिवतोऽप्युच्चैरध:स्थापिया
या बद्धाभुविमुक्तिदास्युरमृतंयस्यांमृताजन्तव:।
या नित्यंत्रिजगत्पवित्रतटिनीतीरेसुरै:सेव्यते
सा काशी त्रिपुरारिराजनगरीपायादपायाज्जगत्॥

भूतल पर होने पर भी पृथ्वी से संबद्ध नहीं है, जो जगत की सीमाओं से बंधी होने पर भी सभी का बन्धन काटनेवाली(मोक्षदायिनी) है, जो महात्रिलोकपावनीगङ्गाके तट पर सुशोभित तथा देवताओं से सुसेवितहै, त्रिपुरारि भगवान विश्वनाथ की राजधानी वह काशी संपूर्ण जगत् की रक्षा करे।

सनातन धर्म के ग्रंथों के अध्ययन से काशी का लोकोत्तर स्वरूप विदित होता है। कहा जाता है कि यह पुरी भगवान शंकर के त्रिशूल पर बसी है। अत:प्रलय होने पर भी इसका नाश नहीं होता है। वरुणा और असि नामक नदियों के बीच पांच कोस में बसी होने के कारण इसे वाराणसी भी कहते हैं। काशी नाम का अर्थ भी यही है-जहां ब्रह्म प्रकाशित हो। भगवान शिव काशी को कभी नहीं छोडते। जहां देह त्यागने मात्र से प्राणी मुक्त हो जाय, वह अविमुक्त क्षेत्र यही है। सनातन धर्मावलंबियों का दृढ विश्वास है कि काशी में देहावसान के समय भगवान शंकर मरणोन्मुख प्राणी को तारकमन्त्रसुनाते हैं। इससे जीव को तत्वज्ञान हो जाता है और उसके सामने अपना ब्रह्मस्वरूपप्रकाशित हो जाता है। शास्त्रों का उद्घोष है-
यत्र कुत्रापिवाकाश्यांमरणेसमहेश्वर:।
जन्तोर्दक्षिणकर्णेतुमत्तारंसमुपादिशेत्॥
काशी में कहीं पर भी मृत्यु के समय भगवान विश्वेश्वर (विश्वनाथजी) प्राणियों के दाहिने कान में तारक मन्त्र का उपदेश देते हैं। तारकमन्त्रसुनकर जीव भव-बन्धन से मुक्त हो जाता है।
यह मान्यता है कि केवल काशी ही सीधे मुक्ति देती है, जबकि अन्य तीर्थस्थान काशी की प्राप्ति कराके मोक्ष प्रदान करते हैं। इस संदर्भ में काशीखण्ड में लिखा भी है-
अन्यानिमुक्तिक्षेत्राणिकाशीप्राप्तिकराणिच।
काशींप्राप्य विमुच्येतनान्यथातीर्थकोटिभि:।।

ऐसा इसलिए है कि पांच कोस की संपूर्ण काशी ही विश्व के अधिपति भगवान विश्वनाथ का आधिभौतिक स्वरूप है। काशीखण्ड पूरी काशी को ही ज्योतिíलंगका स्वरूप मानता है-
अविमुक्तंमहत्क्षेत्रं<न् द्धह्मद्गद्घ="द्वड्डद्बद्यह्लश्र:पञ्चक्रोशपरीमितम्।">पञ्चक्रोशपरीमितम्।
ज्योतिíलङ्गम्तदेकंहि ज्ञेयंविश्वेश्वराभिधम्॥

पांच कोस परिमाण के अविमुक्त (काशी) नामक क्षेत्र को विश्वेश्वर (विश्वनाथ) संज्ञक ज्योतिíलंग-स्वरूपमानना चाहिए।
अनेक प्रकाण्ड विद्वानों ने काशी मरणान्मुक्ति:के सिद्धांत का समर्थन करते हुए बहुत कुछ लिखा और कहा है। रामकृष्ण मिशन के स्वामी शारदानंदजीद्वारा लिखित श्रीरामकृष्ण-लीलाप्रसंग नामक पुस्तक में श्रीरामकृष्णपरमहंसदेवका इस विषय में प्रत्यक्ष अनुभव वíणत है। वह दृष्टांत बाबा विश्वनाथ द्वारा काशी में मृतक को तारकमन्त्रप्रदान करने की सत्यता उजागर करता है। लेकिन यहां यह भी बात ध्यान रहे कि काशी में पाप करने वाले को मरणोपरांत मुक्ति मिलने से पहले अतिभयंकरभैरवी यातना भी भोगनी पडती है। सहस्रोंवर्षो तक रुद्रपिशाचबनकर कुकर्मो का प्रायश्चित करने के उपरांत ही उसे मुक्ति मिलती है। किंतु काशी में प्राण त्यागने वाले का पुनर्जन्म नहीं होता।
फाल्गुन शुक्ल-एकादशी को काशी में रंगभरी एकादशी कहा जाता है। इस दिन बाबा विश्वनाथ का विशेष श्रृंगार होता है और काशी में होली का पर्वकाल प्रारंभ हो जाता है।
मुक्तिदायिनीकाशी की यात्रा, यहां निवास और मरण तथा दाह-संस्कार का सौभाग्य पूर्वजन्मों के पुण्यों के प्रताप तथा बाबा विश्वनाथ की कृपा से ही प्राप्त होता है। तभी तो काशी की स्तुति में कहा गया है-यत्र देहपतनेऽपिदेहिनांमुक्तिरेवभवतीतिनिश्चितम्।
पूर्वपुण्यनिचयेनलभ्यतेविश्वनाथनगरीगरीयसी॥
विश्वनाथजी की अतिश्रेष्ठनगरी काशी पूर्वजन्मों के पुण्यों के प्रताप से ही प्राप्त होती है। यहां शरीर छोडने पर प्राणियों को मुक्ति अवश्य मिलती है।

03 दिसंबर 2010

ज्ञान का सागर - अनमोल वचन (126 - 150)

126  सदा, सहज व सरल रहने से आतंरिक खुशी मिलती है.
127  मन की शांति के लिये अंदरूनी संघर्ष को बंद करना जरूरी है. जब तक अंदरूनी युद्ध चलता रहेगा, शांति नहीं मिल सकती.
128  किसी का बुरा मत सोचो; क्योंकि बुरा सोचते-सोचते एक दिन अच्छा भला व्यक्ति भी बुरे रास्ते पर चल पड़ता है.
129  सारा संसार ऐसा नहीं हो सकता, जैसा आप सोचते हैं. अतः समझौतावादी बनो.
130  महान उद्देश्य की प्राप्ति के लिये बहुत कष्ट सहना पड़ता है, जो तप के समान होता है; क्योंकि ऊंचाई पर स्थिर रह पाना आसान काम नहीं है.
131  जैसे प्रकृति का हर कारण उपयोगी है, ऐसे ही हमें अपने जीवन के हर क्षण को परहित में लगाकर स्वयं और सभी के लिये उपयोगी बनाना चाहिए.
132  हर व्यक्ति संवेदनशील होता है, पत्थर कोई नहीं होता; लेकिन सज्जन व्यक्ति पर बाहरी प्रभाव पानी की लकीर की भांति होता है.
133  जहाँ भी हो जैसे भी हो कर्मशील रहो, भाग्य अवश्य बदलेगा; अतः मनुष्य को कर्मवादी होना चाहिए, भाग्यवादी नहीं.
134  सभी मन्त्रों से महामंत्र है कर्म मंत्र. कर्म करते हुए भजन करते रहना ही प्रभु की सच्ची भक्ति है.
135  जूँ, खटमल की तरह दूसरों पर नहीं पलना चाहिए, बल्कि अंत समय तक कार्य करते जाओ; क्योंकि गतिशीलता जीवन का आवश्यक अंग है.
136  बाहर मैं, मेरा और अंदर तू, तेरा, तेरी के भाव के साथ जीने का आभास जिसे हो गया, वह उसके जीवन की एक महान व उत्तम प्राप्ति है.
137  भाग्यशाली होते हैं वे, जो अपने जीवन के संघर्ष के बीच एक मात्रा सहारा परमात्मा को मानते हुए आगे बढ़ते जाते हैं.
138  सन्यासी स्वरुप बनाने से अहंकार बढ़ता है. कपडे मन रंग्वाओ, मन को रंगों तथा भीतर से सन्यासी की तरह रहो.
139  जीवन चलते का नाम है. सोने वाला सतयुग में रहता है, बैठने वाला द्वापर में, उठ खडा होने वाल त्रेता में, और चलने वाला सतयुग में इसलिए चलते रहो.
140  अपनों व अपने प्रिय से धोखा हो या बीमारी से उठो हो या राजनीति में हार गया हो या शमशान घर में जाओ; तब जो मन होता है, वैसा मन अगर हमेशा रहे तो मनुष्य का कल्याण हो जाए.
141  मनुष्य का मन कछुए की भांति होना चाहिए, जो बाहर की चोटें सहते हुए भी अपने लक्ष्य को नहीं छोड़ता और धीरे-धीरे मंजिल पर पहुँच जाता है.
142  हर शाम में एक जीवन का समापन हो रहा है और हर सवेरे में नए जीवन की शुरूरात होती है.
143  भगवान् को अनुशाशन एवं सुव्यवस्थितपना बहुत पसंद है. अतः उन्हें ऐसे लोग ही पसंद आते हैं, जो सुव्यवस्था व अनुशाशन को अपनाते हैं.
144  आज का मनुष्य अपने अभाव से इतना दुखी नहीं है, जितना दूसरे के प्रभाव से होता है.
145  जानकारी व वैदिक ज्ञान का भार तो लोग सिर पर गधे की तरह उठाये फिरते हैं और जल्द अहंकारी भी हो जाते हैं, लेकिन उसकी सरलता का आनंद नहीं उठा सकते हैं.
146  जहाँ सत्य होता है, वहां लोगों की भीड़ नहीं हुआ करती; क्योंकि सत्य जहर होता है और जहर को कोई पीना या लेना नहीं चाहता है. इसलिए आजकल हर जगह मेला लगा रहता है.
147  दिन में अधूरी इच्छा को व्यक्ति रात को स्वप्न के रूप में देखता है. इसलिए जितना मन अशांत होगा, उतने ही अधिक स्वप्न आते हैं.
148  कई बच्चे हजारों मील दूर बैठे भी माता-पिता से दूर नहीं होते और कई घर में साथ रहते हुई भी हजारों मील दूर होते हैं.
149  जो व्यक्ति हर स्थिति में प्रसन्न और शांत रहना सीख लेता है, वह जीने की कला प्राणी मात्रा के लिये कल्याणकारी है.
150  जो व्यक्ति आचरण की पोथी को नहीं पढता, उसके पृष्ठों को नहीं पलटता, वह भला दूसरों का क्या भला कर पायेगा.

02 दिसंबर 2010

वास्तुदोष निवारण के आसान उपाय

  अपने घर के उत्तरकोण में तुलसी का पौधा लगाएं
.
   हल्दी को जल में घोलकर एक पान के पत्ते की सहायता से अपने सम्पूर्ण घर में छिडकाव करें. इससे घर में लक्ष्मी का वास तथा शांति भी बनी रहती है.

  अपने घर के मन्दिर में घी का एक दीपक नियमित जलाएं तथा शंख की ध्वनि तीन बार सुबह और शाम के समय करने से नकारात्मक ऊर्जा घर से बहार निकलती है.

  घर में सफाई हेतु रखी झाडू को रस्ते के पास नहीं रखें. यदि झाडू के बार-बार पैर का स्पर्थ होता है, तो यह धन-नाश का कारण होता है. झाडू के ऊपर कोई वजनदार वास्तु भी नहीं रखें.
.
  अपने घर में दीवारों पर सुन्दर, हरियाली से युक्त और मन को प्रसन्न करने वाले चित्र लगाएं. इससे घर के मुखिया को होने वाली मानसिक परेशानियों से निजात मिलती है.

6   वास्तुदोष के कारण यदि घर में किसी सदस्य को रात में नींद नहीं आती या स्वभाव चिडचिडा रहता हो, तो उसे दक्षिण दिशा की तरफ सिर करके शयन कराएं. इससे उसके स्वभाव में बदलाव होगा और अनिद्रा की स्थिति में भी सुधार होगा.

7   अपने घर के ईशान कोण को साफ़ सुथरा और खुला रखें. इससे घर में शुभत्व की वृद्धि होती है.

8   अपने घर के मन्दिर में देवी-देवताओं पर चढ़ाए गए पुष्प-हार दूसरे दिन हटा देने चाहिए और भगवान को नए पुष्प-हार अर्पित करने चाहिए.

9   घर के उत्तर-पूर्व में कभी भी कचरा इकट्ठा न होने दें और न ही इधर भारी मशीनरी रखें.

10  अपने वंश की उन्नति के लिये घर के मुख्यद्वार पर अशोक के वृक्ष दोनों तरफ लगाएं.

11   यदि आपके मकान में उत्तर दिशा में स्टोररूम है, तो उसे यहाँ से हटा दें. इस स्टोररूम को अपने घर के पश्चिम भाग या नैऋत्य कोण में स्थापित करें.

12   घर में उत्पन्न वास्तुदोष घर के मुखिया को कष्टदायक होते हैं. इसके निवारण के लिये घर के मुखिया को सातमुखी रूद्राक्ष धारण करना चाहिए.

13   यदि आपके घर का मुख्य द्वार दक्षिणमुखी है, तो यह भी मुखिया के के लिये हानिकारक होता है. इसके लिये मुख्यद्वार पर श्वेतार्क गणपति की स्थापना करनी चाहिए.

14   अपने घर के पूजा घर में देवताओं के चित्र भूलकर भी आमने-सामने नहीं रखने चाहिए इससे बड़ा दोष उत्पन्न होता है.

15   अपने घर के ईशान कोण में स्थित पूजा-घर में अपने बहुमूल्य वस्तुएँ नहीं छिपानी चाहिए.

16  पूजाकक्ष की दीवारों का रंग सफ़ेद हल्का पीला अथवा हल्का नीला होना चाहिए.

17  यदि आपके रसोई घर में रेफ्रिजरेटर नैऋत्य कोण में रखा है, तो इसे वहां से हटाकर उत्तर या पश्चिम में रखें.

18   दीपावली अथवा अन्य किसी शुभ मुहूर्त में अपने घर में पूजास्थल में वास्तुदोशनाशक कवच की स्थापना करें और नित्य इसकी पूजा करें. इस कवच को दोषयुक्त स्थान पर भी स्थापित करके आप वास्तुदोषों से सरलता से मुक्ति पा सकते हैं.
.
19   अपने घर में ईशान कोण अथवा ब्रह्मस्थल में स्फटिक श्रीयंत्र की शुभ मुहूर्त में स्थापना करें. यह यन्त्र लक्ष्मीप्रदायक भी होता ही है, साथ ही साथ घर में स्थित वास्तुदोषों का भी निवारण करता है.

20   प्रातःकाल के समय एक कंडे पर थोड़ी अग्नि जलाकर उस पर थोड़ी गुग्गल रखें और 'ॐ नारायणाय नमन' मंत्र का उच्चारण करते हुए तीन बार घी की कुछ बूँदें डालें. अब गुग्गल से जो धूम्र उत्पन्न हो, उसे अपने घर के प्रत्येक कमरे में जाने दें. इससे घर की नकारात्मक ऊर्जा ख़त्म होगी और वातुदोशों का नाश होगा.

21  घर में किसी भी कमरे में सूखे हुए पुष्प नहीं रखने दें. यदि छोटे गुलदस्ते में रखे हुए फूल सूख जाएं, तो उस्मने नए पुश्व लगा दें और सूखे पुष्पों को निकालकर बाहर फेंक दें.

22  सुबह के समय थोड़ी देर तक निरंतर बजने वाली  गायत्री मंत्र की धुन चलने दें. इसके अतिरिक्त कोई अन्य धुन भी आप बजा सकते हैं.

23  सायंकाल के समय घर के सदस्य सामूहिक आरती करें. इससे भी वास्तुदोष दूर होते हैं.

24 नवंबर 2010

आयुर्वेद और कामसूत्र दे सेक्स पावर


दाम्पत्य का सबसे महत्वपूर्ण पहलू है- सेक्स, इसलिए हर पति-पत्नी को सेक्स के बारे में अपने साथी के विचारों और सेक्स संबंधों से होने वाले फायदे की जानकारी होनी चाहिए. यह जानकारी हमें मिलती है - कामसूत्र से. उसी तरह संभोग सुख का आनंद उठाने की शक्ति प्रदान करता है - आयुर्वेद.
आयुर्वेद में ऐसी कई चीजों का उल्लेक्ख है जिनका नियमित रूप से सेवन करने से जहाँ यौन विकार नष्ट होते हैं वहीं शरीर में स्फूर्ति और शक्ति का संचार होता है. पुराने जमाने में हर घर में इन आयुर्वेद से जुडी चीजों का प्रयोग किसी न किसी रूप में होता था. आजकल की व्यस्त जिन्दगी में नवविवाहित दम्पति ही नहीं बल्कि प्रौढ़ दम्पति भी सेक्स समस्याओं से ग्रस्त हैं और इसके लिये वह बाजार में बिकने वाली दवाओं का सेवन करने लगते हैं. अगर दाम्पत्य जीवन को सुखमय बनाना है तो हमें आयुर्वेदिक जडी-बूटियों की ओर लौटना ही होगा. तभी हम सही मायने में दाम्पत्य जीवन की सेक्स लाइफ का आनंद उठा सकते हैं, साथ ही हष्ट -पुष्ट बने रह सकते हैं. आयुर्वेद में उपयोग में लाई जाने वाली कुछ मुख्य चीजें इस प्रकार है- 

अश्वगंधा का सेवन करने से वात प्रधान रोग नष्ट होते हैं इसीलिये वात प्रधान रोगों के लिये इसका सेवन करने की सलाह दी जाती है. सेवन करने से बहुत लाभ मिलता है. साथ ही यह अश्वगंधा पाक धातु की निर्बलता भी नष्ट करता है, क्योंकि यह पौष्टिक, अग्नि प्रदीपक और शक्ति संवर्धक होता है. शुक्राशय, वातवाहिनी नाडी और गुर्दों पर इसका गुणकारी प्रभाव पड़ता है. शीत ऋतु में अश्वगंधा पाक का सेवन करने से यौनशक्ति बढ़ती है, अतः यौन आनंद बढ़ता है. अश्वगंधा पाक 10-10 ग्राम की मात्रा में सुबह-शाम दूध या शहद के साथ सेवन करने से यौनशक्ति में आश्चर्यजनक फायदा होता है.
.
एरंड पाक का सेवन करने से शारीरिक दुर्बलता नष्ट होती है, पाचन शक्ति तीव्र होने से भोजन शीघ्र पचता है और शारीरिक यौनशक्ति विकसित होती है. शीतऋतु में एरंड  पाक का सेवन करने से मुंह का रोग नष्ट होता है तथा अन्य वात विकारों में भी यह बहुत गुणकारी होता है. इसे 10 से 20 ग्राम की मात्रा में दूध के साथ सेवन करना चाहिए.

कौंच पाक के गुणकारी कौंच पाक तैयार किया जाता है. शीतऋतु में इसका सेवन करने से पुरूषत्व शक्ति विकसित होती है तथा वीर्य के अभाव में उत्पन्न नपुसंकता नष्ट होती है. इससे यौन क्षमता बढ़ने से पुरूष देर तक यौन समागमन में संलग्न रहकर अधिक यौन आनंद प्राप्त कर सकता है. 20-30 ग्राम की मात्रा में कौंच पाक का सेवन करने से और ऊपर से दूध पीने से यौन शक्ति विकसित होती है तथा यह शारीरिक शक्ति भी बढाता है.
.
नारियल से शीतवीर्य, स्निग्ध और पौष्टिक होने के कारण इसका सेवन करने से पित्त विकृति से उत्पन्न रोग नष्ट होते हैं तथा शरीर में शुक्र (वीर्य) के अभाव से उत्पन्न निर्बलता में अतिशीघ्र लाभ होता है. नारियल पाक का सेवन सभी ऋतुओं में किया जा सकता है. प्रतिदिन 10 से 20 ग्राम की मात्रा में दूध के साथ इसका सेवन करने से भरपूर शक्ति एवं शारीरिक आकर्षण में वृद्धि होती है.
.
अदरक के सेवन से वात विकार नष्ट होते हैं. शीतऋतु में अदरक का सेवन करने से वात रोगों से मुक्ति मिलती है. प्रतिदिन 10 से 20 ग्राम की मात्रा में अदरक पाक सुबह-शाम सेवन करने से अग्निमांध, श्वास, खांसी आदि रोग नष्ट होते हैं और पाचनक्रिया मजबूत होती है.

आम्र-पाक वीर्यवर्धक होता है, अतः शुक्र (वीर्य) विकार से पीड़ित पुरूषों के लिये इसका सेवन बहुत लाभप्रद है. आम्र-पाक से रक्त का निर्माण होता है तथा वीर्य की वृद्धि होने से यौनशक्ति विकसित होती है. भोजन से पहले 20 से 25 ग्राम की मात्रा में दूध या जल के साथ आम्र-पाक सेवन करने से शारीरिक शक्ति विकसित होती है.

छुहारे में खजूर के सभी गुण विघमान रहते हैं तथा इनका यौन शक्ति व क्षमता पर बेहद चमत्कारी प्रभाव पड़ता है. वीर्य का अभाव होने पर छुहारे को दूध में उबालकर सेवन करने से वीर्य वृद्धि होती है तथा शारीरिक शक्ति बढ़ती है.

शारीरिक व पुरूष शक्ति विकसित करने के लिये मूसली पाक बहुत गुणकारी होता है. 6 से 10 ग्राम की मात्रा में मूसली पाक का सेवन करके ऊपर से दूध पीने से धातु निर्बलता नष्ट होती है तथा वीर्य की वृद्धि होने से मनुष्य देर तक यौन समागमन कर पाने में सक्षम होता है.

बादाम पाक का सेवन करने से बल, वीर्य और ओजा की वृद्धि होती है. बादाम पाक रस-रक्तादी धातुओं की वृद्धि करके शरीर की शक्ति और कांटी बढ़ा देता है. नपुंसकता और स्नायु दुर्बलता में बादाम पाक का सेवन बेहद फायदेमंद है. 10 से 20 ग्राम की मात्रा में बादाम पाक प्रतिदिन दूध के साथ सेवन करने से मस्तिष्क  और ह्रदय की निर्बलता नष्ट होती है तथा शरीर हष्ट-पुष्ट होता है.

सौंठ पाक का सेवन करने से स्त्रियों के कई रोग नष्ट होते हैं. यह शारीर की निर्बलता को नष्ट करके शरीर को सुन्दर बनाता है तथा ऋतुस्त्राव संबंधी विकारों में भे बेहद फायदेमंद है. ऋतुस्त्राव में होने वाले कष्ट को यह पाक नष्ट करता है तथा योनि विकारों में भी इसके सेवन से लाभ मिलता है.

सर्दी के दिनों में इसे हलवे, दूध, अन्य पेयों अथवा खाघ पदार्थों में मिलाकर खाने की प्रथा है. केसर शरीर के विभिन्न अंगों को शक्ति देने में उपयोगी है. इसके प्रयोग से वृद्ध शरीर में भी जान पड़ जाती है. केसर का स्वभाव कुछ अधिक गर्म होता है, इसलिए इसे गर्भवती महिलाएं और उच्च रक्तचाप वाले रोगियों को प्रयोग में नहीं लाना चाहिए, परन्तु जिन महिलाओं को मासिक धर्म आने में कष्ट हो वे यदि इसका प्रयोग करें तो लाभ होगा.

का सेवन करने से सभी तरह के विकार दूर होते हैं तथा शारीरिक निर्बलता, अतिसार, मस्तिष्क के रोग और धातु स्नान में बहुत लाभ मिलता है. दिन में दो-तीन बार 6 से 10 ग्राम की मात्रा में जल के साथ अनार का सेवन करने से काफी लाभ होता है. इसका अवलेह बनाने के लिये चाशनी में जावित्री, काली मिचर, जायफल, पीपल, सौंठ, दाल-चीनी  और लौंग का चूर्ण प्रयोग में लाया जाता है.

गुग्गलु का प्रयोग समस्त वायुरोगों में किया जाता है. गुग्गलु की विशेषता यह है की यदि इसे एक लाख बार मूसली से कूटा जाए तो इसमें समस्त रोगों का नाश होता है और शारीरिक शक्ति में बढ़ोत्तरी होती है. इसके प्रयोग से प्रमेह, प्रदर वीर्य दोष संबंधी रोग दूर होते हैं. हरद, सौंठ और गुग्गलु चूर्ण से बने दो से चार गोली सुबह-शाम गर्म जल या दूध के साथ लेने से धातुओं की वृद्धि होती है और यौन शक्ति मजबूत होती है.

लहसुन पाक का सेवन लिंग दुर्बलता और नपुंसकता को दूर करता है. अपनी शक्ति के अनुसार 10 से 20 ग्राम तक लहसुन की कलियाँ शहद के साथ सुबह-शाम खाने पर कामशक्ति जाग्रत होती है और नपुंसकता का दमन करती है. स्त्रियों के लिये भी लहसुन काफी फायदेमंद है.

सुपारी पाक स्त्रियों के स्वस्थ्य सौंदर्य के लिये बहुत गुणकारी होती है तथा पुरूषों को इसके सेवन से शारीरिक शक्ति विकसित होती है. सुपारी पाक का सेवन करने से स्त्रियों के सभी योनि विकार नष्ट होते हैं तथा इस पाक से गर्भाशय को शक्ति मिलाती है.

के सेवन से काम शक्ति की कमी, प्रमेह रोग, दुर्बलता हस्तमैथुन आदि पुरूष रोग दूर होते हैं. एक चम्मच शहद और एक चम्मच ताजा प्याज का रस मिलाकर सुबह-शाम पीने से कामभाव का ठहराव कम होता है और इससे काम भावना में जादू सा असर होता है.

दाल-चीनी में औषधीय गुण पाए जाते हैं. प्रोटीन, वसा, रेशा, कार्बोहाइड्रेट्स, कैल्शियम, फास्फोरस, लोहा, विटामिन बी एवं सी काफी मात्रा में पाए जाते हैं. रात को सोते समय दाल-चीनी का बारीक चूर्ण 4 ग्राम की मात्रा में शहद के साथ लेकर दूध पीने से वीर्य की वृद्धि होती है एवं पाचन संबंधी दोष दूर होते हैं.

14 नवंबर 2010

क्या हो सेक्स की सही उम्र

सहमति के आधार पर सेक्स करने की मिनिमम उम्र कितनी होनी चाहिए, यह एक बहस का विषय है, लेकिन हाल ही में लॉ कमिशन ने इस मुद्दे पर अपनी बेबाक राय जाहिर की। आइये जानते हैं, इस बारे में एक्सर्पट्स क्या सोचते हैं:-

पिछले दिनों लॉ कमिशन ने लड़कियों के लिए सहमति के आधार पर सेक्स की उम्र 16 साल करने की सिफारिश की। कमिशन की इस सिफारिश ने एक नई बहस को जन्म दे दिया है। कई एक्सपर्ट का मानना है कि सेक्स के लिए 16 साल की उम्र बहुत कम है। सेक्स एंड मैरिज थेरेपिस्ट डॉक्टर विनोद छब्बी कहते हैं, '18 साल से कम उम्र में सेक्स करने की छूट देना ठीक नहीं है। वैसे भी उम्र को सेक्स करने की छूट देने का आधार नहीं बनाया जाना चाहिए। सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या 16 साल की उम्र में लड़की सेक्स के लिए इमोशनली तैयार होती है?'

देखा जाए तो इन मामलों में इमोशंस बहुत बड़ा रोल निभाते हैं। सोशल वर्कर और काउंसिलर निवेदिता कश्यप बताती हैं, '13 साल की उम्र से बच्चों में सेक्स के बारे में जानने की उत्सुकता बढ़ जाती है। ऐसे में अगर उन्हें छूट दे दी जाए, तो वे इसे सिर्फ एक खेल की तरह लेंगे। लड़कों पर भले ही इस बात का कोई फर्क न पड़े, लेकिन लड़कियां हर चीज से इमोशनली जुड़ जाती हैं। ऐसे में उनकी स्टडी और फैमिली रिलेशन प्रभावित हो सकते हैं।'

अगर लड़कियां सेक्स से इमोशनली जुड़ जाएं तो उन्हें काफी नुकसान उठाना पड़ सकता है। 18 वर्षीय स्टूडेंट मंजूषा अपनी फ्रेंड का उदाहरण देती हैं, 'मेरी फ्रेंड ने अपने बॉयफ्रेंड के साथ फिजिकल रिलेशन बनाए थे। उसका मानना था कि यह बॉयफ्रेंड के साथ की जाने वाली सबसे कूल एक्टिविटी है। वह अपने बॉयफ्रेंड से भावनात्मक रूप से भी जुड़ गई थी। उसे भरोसा था कि उसका बॉयफ्रेंड उसके अलावा किसी और लड़की से रिलेशन नहीं बनाएगा, लेकिन जब उसे पता चला कि उसके बॉयफ्रेंड के किसी और लड़की के साथ भी रिलेशन हैं, तो उसे काफी झटका लगा।' डॉ विनोद के मुताबिक, इस उम्र के लड़के और लड़कियां गर्भधारण से बचने के साधनों का इस्तेमाल करना पसंद नहीं करते। उन्हें लगता है कि यह सब झंझट है। ऐसे में उन्हें सेक्सुअल डिजीज होने का खतरा भी बना रहता है।

20 साल के रितिक भी 16 की उम्र में सेक्स की छूट देने से सहमत नहीं हैं। वह कहते हैं, 'ज्यादा दिनों की बात नहीं है, जब डीपीएस एमएमएस कांड को लेकर हंगामा हुआ था। उसमें सभी लड़के-लड़कियों की उम्र 16 से कम ही रही होगी।' उधर निवेदिता कहती हैं, 'हमारे यहां के गांवों में आज भी बाल विवाह का चलन काफी जोरों पर है। वहां के बच्चे टेलिविजन, नेट, किताबों और दोस्तों के माध्यम से सेक्स के बारे में काफी तेजी से जान रहे हैं। अगर हमारे लॉ मेकर्स उन्हें ध्यान में रखकर सेक्स की उम्र निर्धारित कर रहे हैं, तो इसे कम से कम 18 साल किया जाना चाहिए।'

ऐसा भी नहीं है कि सभी एक्सपर्ट सेक्स की उम्र को 16 साल किए जाने के खिलाफ हैं। फर्टिलिटी एक्सपर्ट डॉक्टर कामिनी राव कहती हैं, '16 साल का कोई भी बच्चा अपनी जरूरतों के बारे में अच्छी तरह जानता है। वह काफी मैच्योर होता है और अपने फैसले खुद ले सकता है। जरूरी नहीं कि इस उम्र के बच्चों के बीच होने वाले सेक्स का रिजल्ट प्रेग्नेंसी ही हो।' ब्रिटनी स्पियर्स की बहन जैमी लिन के कम उम्र में प्रेग्नेंट होने की घटना याद दिलाने पर वह कहती हैं, 'इतनी कम उम्र में इस तरह के कदम वही बच्चे उठाते हैं, जो अपनी वैल्यूज को भूल चुके हैं। हमें अपने बच्चों को संस्कारी बनाना चाहिए। पैरंट्स को कभी भी अपने टीनएज बच्चों को जरूरत से ज्यादा फ्रीडम नहीं देनी चाहिए।'

11 नवंबर 2010

रामसेतु आध्यात्मिक महत्व का महातीर्थ


वर्तमान समय में श्रीरामसेतु सर्वत्र चर्चा का विषय बना हुआ है। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा द्वारा 8 अक्टूबर 2002 को रामेश्वरमके समीप भारत और श्रीलंका के मध्य समुद्र में एक सेतु खोज लेने के बाद श्रीरामसेतु को काल्पनिक कहकर इसके अस्तित्व को नकार सकना संभव नहीं है। सीताहरण के बाद श्रीराम की वानर सेना ने लंका पर चढाई करने के लिए समुद्र पर सेतु बनाया था। राम-नाम के प्रताप से पत्थर पानी पर तैरने लगे।

रामसेतु का धार्मिक महत्व केवल इससे ही जाना जा सकता है कि स्कन्दपुराण के ब्रह्मखण्ड में इस सेतु के माहात्म्य का बडे विस्तार से वर्णन किया गया है। नैमिषारण्य में ऋषियों के द्वारा जीवों की मुक्ति का सुगम उपाय पूछने पर सूत जी बोले-
दृष्टमात्रेरामसेतौमुक्ति: संसार-सागरात्।
हरे हरौचभक्ति: स्यात्तथापुण्यसमृद्धिता।
रामसेतु के दर्शन मात्र से संसार-सागर से मुक्ति मिल जाती है। भगवान विष्णु और शिव में भक्ति तथा पुण्य की वृद्धि होती है। इसलिए यह सेतु सबके लिए परम पूज्य है।

सेतु-महिमा का गुणगान करते हुए सूतजी शौनक आदि ऋषियों से कहते हैं- सेतु का दर्शन करने पर सब यज्ञों का, समस्त तीर्थो में स्नान का तथा सभी तपस्याओं का पुण्य फल प्राप्त होता है। सेतु-क्षेत्र में स्नान करने से सब प्रकार के पाप नष्ट हो जाते हैं तथा भक्त को मरणोपरांत वैकुण्ठ में प्रवेश मिलता है। सेतुतीर्थका स्नान अन्त: करण को शुद्ध करके मोक्ष का अधिकारी बना देता है। पापनाशक सेतु तीर्थमें निष्काम भाव से किया हुआ स्नान मोक्ष देता है। जो मनुष्य धन-सम्पत्ति के उद्देश्य से सेतु तीर्थ में स्नान करता है, वह सुख-समृद्धि पाता है। जो विद्वान चारों वेदों में पारंगत होने, समस्त शास्त्रों का ज्ञान और मंत्रों की सिद्धि के विचार से सर्वार्थसिद्धिदायक सेतु तीर्थ में स्नान करता है, उसे मनोवांछित सिद्धि अवश्य प्राप्त होती है। जो भी सेतुती र्थमें स्नान करता है, वह इहलोक और परलोक में कभी दु:ख का भागी नहीं होता। जिस प्रकार कामधेनु, चिन्तामणि तथा कल्पवृक्ष समस्त अभीष्ट वस्तुओं को प्रदान करते हैं, उसी प्रकार सेतु-स्नान सब मनोरथ पूर्ण करता है।

रामसेतु के क्षेत्र में अनेक तीर्थ स्थित हैं अत: स्कन्दपुराण में सेतु यात्रा का क्रम एवं विधान भी वर्णित है। सेतु तीर्थमें पहुंचने पर सेतु की वन्दना करें-
रघुवीरपदन्यासपवित्रीकृतपांसवे।
दशकण्ठशिरश्छेदहेतवेसेतवेनम:॥
केतवेरामचन्द्रस्यमोक्षमार्गैकहेतवे।
सीतायामानसाम्भोजभानवेसेतवेनम:॥
श्रीरघुवीर के चरण रखने से जिसकी धूलि परम पवित्र हो गई है, जो दशानन रावण के सिर कटने का एकमात्र हेतु है, उस सेतु को नमस्कार है। जो मोक्ष मार्ग का प्रधान हेतु तथा श्रीरामचन्द्रजी के सुयश को फहराने वाला ध्वज है, सीताजी के हृदय कमल के खिलने के लिए सूर्यदेव के समान है, उस सेतु को मेरा नमस्कार है।

श्रीरामचरितमानस में स्वयं भगवान श्रीराम का कथन है-
मम कृत सेतु जो दरसनुकरिही।
सो बिनुश्रम भवसागर तरिही॥
जो मेरे बनाए सेतु का दर्शन करेगा, वह कोई परिश्रम किए बिना ही संसार रूपी समुद्र से तर जाएगा। श्रीमद्वाल्मीकीय रामायण के युद्धकाण्ड के 22वें अध्याय में लिखा है कि विश्वकर्मा के पुत्र वानरश्रेष्ठनल के नेतृत्व में वानरों ने मात्र पांच दिन में सौ योजन लंबा तथा दस योजन चौडा पुल समुद्र के ऊपर बनाकर रामजी की सेना के लंका में प्रवेश का मार्ग प्रशस्त कर दिया था। यह अपने आप में एक विश्व-कीर्तिमान है। आज के इस आधुनिक युग में नवीनतम तकनीक के द्वारा भी इतने कम समय में यह कारनामा कर दिखाना संभव नहीं लगता।

महíष वाल्मीकि रामसेतु की प्रशंसा में कहते हैं- अशोभतमहान् सेतु: सीमन्तइवसागरे। वह महान सेतु सागर में सीमन्त(मांग) के समान शोभित था। सनलेनकृत: सेतु: सागरेमकरालये।शुशुभेसुभग: श्रीमान् स्वातीपथइवाम्बरे॥ मगरों से भरे समुद्र में नल के द्वारा निíमत वह सुंदर सेतु आकाश में छायापथ के समान सुशोभित था। नासा के द्वारा अंतरिक्ष से खींचे गए चित्र से ये तथ्य अक्षरश:सत्य सिद्ध होते हैं।
स्कन्दपुराणके सेतु-माहात्म्य में धनुष्कोटितीर्थ का उल्लेख भी है-
दक्षिणाम्बुनिधौपुण्येरामसेतौविमुक्तिदे।
नुष्कोटिरितिख्यातंतीर्थमस्तिविमुक्तिदम्॥
दक्षिण-समुद्र के तट पर जहां परम पवित्र रामसेतु है, वहीं धनुष्कोटिनाम से विख्यात एक मुक्तिदायक तीर्थ है। इसके विषय में यह कथा है-भगवान श्रीराम जब लंका पर विजय प्राप्त करने के उपरान्त भगवती सीता के साथ वापस लौटने लगे तब लंकापति विभीषण ने प्रार्थना की- प्रभो! आपके द्वारा बनवाया गया यह सेतु बना रहा तो भविष्य में इस मार्ग से भारत के बलाभिमानीराजा मेरी लंका पर आक्रमण करेंगे। लंका-नरेश विभीषण के अनुरोध पर श्रीरामचन्द्रजी ने अपने धनुष की कोटि (नोक) से सेतु को एक स्थान से तोडकर उस भाग को समुद्र में डुबो दिया। इससे उस स्थान का नाम धनुष्कोटि हो गया। इस पतित पावनतीर्थ में जप-तप, स्नान-दान से महापातकों का नाश, मनोकामना की पूर्ति तथा सद्गति मिलती है। धनुष्कोटिका दर्शन करने वाले व्यक्ति के हृदय की अज्ञानमयी ग्रंथि कट जाती है, उसके सब संशय दूर हो जाते हैं और संचित पापों का नाश हो जाता है। यहां पिण्डदान करने से पितरोंको कल्पपर्यन्त तृप्ति रहती है। धनुष्कोटि तीर्थ में पृथ्वी के दस कोटि सहस्र(एक खरब) तीर्थो का वास है।

वस्तुत: रामसेतु महातीर्थहै। विद्वानों ने इस सेतु को लगभग 17,50,000 साल पुराना बताया है। हिन्दू धर्मग्रन्थों में निर्दिष्ट काल-गणना के अनुसार यह समय त्रेतायुगका है, जिसमें भगवान श्रीराम का अवतार हुआ था। सही मायनों में यह सेतु रामकथा की वास्तविकता का ऐतिहासिक प्रमाण है। समुद्र में जलमग्न हो जाने पर भी रामसेतु का आध्यात्मिक प्रभाव नष्ट नहीं हुआ है।
स्कंदपुराण, कूर्मपुराण आदि पुराणों में भगवान शिव का वचन है कि जब तक रामसेतु की आधारभूमि तथा रामसेतु का अस्तित्व किसी भी रूप में विद्यमान रहेगा, तब तक भगवान शंकर सेतु तीर्थमें सदैव उपस्थित रहेंगे।
अत: श्रीरामसेतु आज भी दिव्य ऊर्जा का स्रोत है। पुरातात्विक महत्व की ऐसी सांस्कृतिक धरोहर को संरक्षण प्रदान करते हुए हमें उसकी हर कीमत पर रक्षा करनी चाहिए। यह सेतु श्रीराम की लंका- विजय का साक्षी होने के साथ एक महा तीर्थ भी है।